शातिर तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ की मार्फीन बरामद

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। राज्य स्तरीय मारफीन का चर्चित तस्कर व गैंगस्टर के आरोपी को जैदपुर पुलिस लंबे अरसे के बाद पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर के पास से 3 किलो 100 ग्राम लगभग तीन करोड़ दस लाख रुपये कीमत की मार्फीन के साथ एक इनोवा कार बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध पहले से जैदपुर थाना सहित अन्य थानों में डेढ़ दर्जन के करीब एनडीपीएस व गैंगस्टर से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। और काफी दिन जेल भी काट चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। और पकड़े गए तस्कर के अंतरराज्यी गिरोह के साथ जिले में किस से संबंध हैं पुलिस इसका भी पता कर रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी मशहूर मरफीन तस्कर सहीम उर्फ कासिम पुत्र तसव्वर अली को जैदपुर इंस्पेक्टर डीके सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगरवल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक इनोवा कार के साथ तीन किलो सौ ग्राम अवैध मार्फीन तीन करोड़ दस लाख रुपये कीमत की बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर के ऊपर पहले से 16 मुकदमें एनडीपीएस मारपीट के साथ गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धारा में दर्ज हैं। वही मार्फीन तस्कर का जिले के साथ अन्य प्रदेशों से नेटवर्क होने के संबंध खंगाला जा रहा है। पकड़े गए तस्कर सहीम की चार करोड़ 48 लाख बीस हजार 9 सौ 17 रुपए कीमत की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। सहीम पर वर्ष 2018 में फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया था गया था। लेकिन उसने कोर्ट से स्टे लेकर अपना बचाव कर लिया था। ताबड़तोड़ जैदपुर थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में मार्फीन तस्करों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में मार्फीन की बरामदगी से तस्करी होने की बात से इनकार भी नही किया जासकता है। जबकि पूर्व में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने टिकरा क्षेत्र में मार्फीन तस्करी को रोकने के लिए गाँव के चारों तरफ पुलिस चेकिंग पॉइंट बनावाए थे। जिस पर एक दरोगा सहित दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन उसके बाद भी मार्फीन की तस्करी के काले कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाया। जिसके चलते पिछले एक माह में शहर कोतवाली पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ जैदपुर पुलिस टीम ने मार्फिन की तस्करी ने अलग अलग स्थानों से तीस किलो से अधिक मात्रा में मार्फीन पकड़कर काफी तस्करों को जेल भेजा है।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!