देवा बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्का संख्या चार में सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज़ हत्या की शिकायत की है। मालूम हो कि बीते सोमवार को देवा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में सोनी पत्नी अभिकेत का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा था। जनपद सीतापुर के लहरपुर निवासी मृतका के भाई सुधांशु ने उसके पति अभिकेत, ससुर जगननारायण व सास सावित्री देवी के खिलाफ दहेज़ के लिये हत्या करने का आरोप लगाते हुये देवा थाना पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम वासियों का कहना है कि मृतका के पति का गांव की किसी लड़की से अवैध सम्बन्ध थे। जिसको लेकर आए दिन दोनो में विवाद होता था। सोमवार सुबह अभिकेत व उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद अभिकेत गुरगुज गांव में काम करने के लिए चला गया। उसी समय उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतका सोनी और अभिषेक पहले एक दूसरे से प्यार करते थे, फिर शादी की थी। शादी के करीब दस माह हो गए हैं। इस संबध में इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

