तीन दिवसीय प्रदर्शनी का डीएम ने किया शुभारंभ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। गुरुवार को डीएम मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम ने प्रदर्शनी में लगे पोस्टर्स का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जानकारी और लाभ मिलेगा। जिले में बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जनपद के विकास और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से संचालित करने लिए लगातार बैठक और समीक्षा की जा रही हैं। प्रदर्शनी में लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। ताकि लोगों को योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकें।


डीएम ने कहा कि प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसके अलावा योजनाओं के बारे में भी पोस्टर्स लगाए गए हैं। प्रदर्शनी का आयोजन 04 मार्च तक किया जाएगा। इसमें जनसामान्य, विद्यार्थी सहित सभी लोग आकर प्रदर्शनी को देखते हुए योजनाओं की जानकारी ले सकते है। प्रदर्शनी में किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में हुए ऐतिहासिक कार्यों के बारें में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय, एलडीएम श्याम पासवान, अपर जिला सूचना अधिकारी बाबूराम सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!