फिजिक्स का पेपर खराब होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, छात्र की मौंत, परिवार में मचा कोहराम,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। कस्बा म्याऊं में इंटरमीडिएट के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि छात्र बुधवार को परीक्षा देने गया था। उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ। घर वापस आने पर उसने जहर खा लिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी भास्कर पाठक का 17 वर्षीय पुत्र राघव शिवाजी शिशु मंदिर में पढ़ता था। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा सतदेव इंटर कॉलेज गांव में दे रहा था। बुधवार को वह फिजिक्स का पेपर देने गया था। उसका पेपर सही नहीं हुआ। इसकी उसे आशंका थी। इसके चलते उसने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छात्र की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!