साहब गांव का प्रधान बच्चों के निवाले को ही छीन रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली साहब गांव का प्रधान बच्चों के निवाले को भी छीन रहा है। मिड डे मील का सारा राशन की कालाबाजारी कर रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव परौली के वाशिंदों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में गांव के प्रधान पर मिड डे मील में धांधली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान मिड डे मील का सारा राशन अपने घर पर रख लेता है। आरोप है कि बच्चोें को मेन्यू के अनुसार आज तक खाना नहीं मिला है। जबकि प्रधान सारा राशन ब्लैक कर देता है। शिकायत करने वालों में हरी बाबू माहेश्वरी, ओमकार, हरीशंकर शर्मा, पंकज, अवनेश, अजय पाठक, बब्लू आर्य, अदीब बाबू, मुरारी आदि ग्रामीण प्रमुख हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

