ओवर टेक करते समय टेम्पो पलटा टेम्पो पर सवार चार महिलाएं घायल
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा के निकट एक दूसरे टेम्पो को ओवरटेक करते समय एक टेम्पो पुलिया से टकरा कर पलट गया।टेम्पो में सवार चार महिलाएं घायल हो गयी है।घायल महिलाओं को सीएचसी मवई में भर्ती करा दिया गया।
मंगलवार को एक टेम्पो मवई चौराहा से सवारी भरकर नेवरा जा रहा था।जब नेवरा के निकट एक टेम्पो पहुचा तो दूसरा टेम्पो भी पीछे से आ गया।दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे इसी बीच एक टेम्पो माइनर पर बनी पुलिया से टकरा गया और टेम्पो का पिछला टायर फट गया इससे टेम्पो असन्तुलित होकर पलट गया।टेम्पों मे बैठी ग्राम रजनपुर की रघुराजा पत्नी राम बहादुर,पुष्पा पत्नी सहजराम ग्राम सिपहिया,सुगरा पत्नी मंगरे तथा पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गनगरेला की कमला पत्नी मुनेश्वर घायल हो गयी।सूचना पाकर उपनिरीक्षक विनय सिंह,उपनिरीक्षक राजीव सागर तथा पीआरबी 0925 के पुलिस कर्मी अनिल यादव,और जय सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया।पुलिस ने चालक मो0 शमीम को हिरासत में ले लिया।ओवर टेक करने वाले दूसरे टेम्पो को चालक लेकर फरार हो गया।

