सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, साथी जख्मी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अन्तर्गत बीती बुधवार की रात्रि को वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीसरे युवक को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाषों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के नंदरासी गांव निवासी संदीप रावत पुत्र नौणी लाल उम्र करीब 28 वर्ष बुधवार रात को अपनी बाइक से बड्डूपुर के कपारापुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बाइक से अपने घर को जा रहा था। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में अमृतपुर गांव के निकट शारदा नहर की पटरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में संदीप रावत व दूसरी बाइक पर सवार अमृतपुर निवासी संदीप पाल पुत्र हरिलाल उम्र करीब 22 वर्ष व पप्पू पाल उम्र करीब 40 वर्ष अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के तरावां गांव को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी अमृतपुर गांव के पास दोनों की बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी 1712 पुलिस ने संदीप रावत को जिला अस्पताल जबकि संदीप पाल व पप्पू को लखनऊ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर संदीप रावत व संदीप पाल दोनों की मौत हो गई। जबकि पप्पू का इलाज चल रहा है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!