विभाग की मिली जुली सांठगांठ के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर अवैध रूप से काटन किया जा रहा है………….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। फोटो स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग की मिली जुली सांठगांठ के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर अवैध रूप से काटन किया जा रहा है। सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार अंजान बने हुए है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ों रुपए प्रति वर्ष खर्च करके पेड़ पौधों की हरियाली लगने में लगे हैं। परन्तु यहां अवैध वसूली के चलते धड़ल्ले से पेड़ों की अवैध काटन थमने का नाम नही ले रही है जिसके चलते मसौली थाना क्षेत्र में वन माफिया को पुलिस एवं वन विभाग का संरक्षण प्राप्त होने के नाते पूरी तरह हावी है।जो खुलेआम प्रतिबंधित पेड़ों पर अवैध रूप से आरा चला रहे है। थाना क्षेत्र के ही नौबस्ता गांव के निकट रजबहा के पास आम की बाग में बीती रात दो पेड़ काटे गए इसके तीन दिन पूर्व तीन पेड़ काटे जा चुके है।जिसका परमिट भी नही बना था।यह खेल रात्रि में होता है। उसी के निकट बड़ी बाग से चर्चित आम की बाग से चार दिन पूर्व चार पेड़ बिना परमिट के ही काट लिए गए है। शुक्रवार को बंजारन पुरवा तीन पेड़ का परमिट था लेकिन चार पेड़ काटे गए।
अमदहा में बीती रात एक आम का पेड़ ठेकेदार ने बिना परमिट के ही काट कर रफूचक्कर हो गये है यह काले कारनामे वन माफिया, पुलिस और वन विभाग की मिली जुली सांठगांठ से होता है। ऐसे ही क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटे का कारोबार फलफूल रहा है।जो खुलेआम सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। वन दरोगा दीपक ने कहा है कि जहां जहां पर पेड़ काटे हैं उनकी जांच करा कर। पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!