बिसौली तहसील में युवक ने केरोसिन डालकर की आत्मदाह की कोशिश, लेखपाल पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने जमीन के मामले में लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल बुलाया कार्यालय,
बदायूं। जनपद में एक और पीड़ित ने लेखपाल से परेशान होकर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। यह मामला बिसौली तहसील का है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ग्राम दबथरा निवासी 28 वर्षीय युवक दिनेश ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। उसे देखकर तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बमुश्किल युवक के हाथ से केरोसिन भरी केन छीन ली। वह आग लगा पाता, उससे पहले लोगों ने उसे बचा लिया। इसकी सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा भी वहां पहुंच गईं। वह युवक को अपने कार्यालय ले गईं। बताया जा रहा है कि युवक जमीन के मामले में लेखपाल से परेशान था। उसने लेखपाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसडीएम ने लेखपाल को अपने कार्यालय में बुला लिया है। इस समय दोनों लोग एसडीएम कार्यालय में बैठे हैं। एसडीएम उनसे मामले की जानकारी कर रहीं हैं।
सहसवान क्षेत्र में एक ग्रामीण कर चुका है आत्मदाह :- छ: फरवरी को गांव केशोंपुर की मढ़ैय्या निवासी श्रीपाल ने सहसवान कोतवाली में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी, जिससे वह 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें पहले सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया थ, लेकिन परिवार वाले तीसरे दिन बरेली ले आए थे। 19 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी। उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही थी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

