किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद को सौंपा ज्ञापन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन के नेतृृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान के अन्र्तगत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के आवास पर स्थित कार्यालय पर जा कर किसानो से जुडी समस्याओ से सम्बन्धित ज्ञापन सौपा। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहसिन द्वारा सांसद को सौपे गये ज्ञापन में किसानो से जुडी समस्याये रखी गयी। इसमें किसान की फसलो को आवारा पशुओ से बचाने के लिये पंचायत स्तर पर गौशालाओ का निर्माण और फसलो की रखवाली करने वालो को भत्ता देने की मांग की गयी है। इसके अलावा किसानो की फसलो का उचित दाम, खाद-बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी, गन्ना किसानो की गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ने की लागत का उचित मूल्य इसके अलावा गेहँू, धान, गन्ना आदि अन्य फसलो का भुगतान 15 दिनो के अन्दर सरकार सुनिश्चित करे। सभी किसानो को पूर्ण कर्जा माफी सुनिश्चित की जाये, किसानो के हित के लिये किसान आयोग का गठन किया जाये, कांग्रेस सरकारो की तर्ज पर सभी फसलो में बोनस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ज्ञापन सौंपने वालो में सुरेश वर्मा, संजीव मिश्रा, जयंत गौतम, रामहरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, इरफान कुरैशी, शबनम वारिस, मुकेश यादव, मुईनुद््दीन अंसारी, अजीत वर्मा, सोनम वैश्य, मो. आरिफ, आदि कांग्रेसजन एवं पार्टी पादाधिकारी मौजूद थे।
आरक्षण बचाओं यात्रा बाराबंकी पहुंचेगी आज
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आरक्षण बचाओं यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए प्रातः 11 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यात्रा में राज्यसभा सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के साथ अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खबरी, राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर प्रदीप नरवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया जी शामिल रहेंगे। सर्वप्रथम शहर में संतोषी माता वार्ड में स्थित महर्षि वाल्मीकि एवं संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, तत्पश्चात् यात्रा की शुरूआत पटेल तिराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा करते हुए नाका स्थित बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर छात्रावास में स्थित संत रविदास मन्दिर में यात्रा का समापन होगा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

