शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

मसौली,बाराबंकी। शुक्रवारको विकासखंड मसौली में स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा प्रशिक्षण के चैथे बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण दयानंद महाविद्यालय शेरपुर, मसौली में खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली उदय मणि पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।बीईओ ने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण सार्वभौमिक शिक्षा के लिये जहाँ मील का पत्थर साबित होगा, वहीं प्रशिक्षण से शिक्षा में व्यापक गुणात्मक सुधार भी देखने को मिलेगा।समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित व एनसीईआरटी द्वारा संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन एसआरपी प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण में विद्यालयी नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया गया। समाज से भावनात्मक जुड़ाव,समाज के प्रति हमारे दायित्व क्या है इस विषय पर बताया। के आर पी एकता मिश्रा  व शिल्पी वर्मा  द्वारा शिक्षा में नई पहलें आदि विषय पर जानकारी दी गयी।केआरपी गरिमा मिश्रा व शैलेन्द्र वर्मा ने आईसीटी के विषय में बताया कि शिक्षा के इस आधुनिकीकरण के दौर में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने शिक्षा में क्रांति लाने का कार्य किया है। केआरपी ऋचा सिंह ने कला समेकित अधिगम के विषय में जानकारी दी।निष्ठा प्रशिक्षण में प्रतिभागी नामिता जायसवाल, पूर्णिमा वर्मा, श्रुति कुशवाहा, सीमा शुक्ला, अंकिता पोद्दार, मोहम्मद तुफैल, सरिता वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सोनिका मिश्रा सहित तमाम प्रतिभागियों ने अलग अलग विषयों पर बेहतरीन प्रजेन्टेशन दिया। इस दौरान एस आर जी अवधेश पांडे, प्रियंका देवी,सुनीता यादव, विवेक कुमार व सुनील कुमार सभी उपस्थित रहे एवं संजय श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा आदि व्यवस्था प्रमुख में रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

 

Don`t copy text!