मद्यपान एवं दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध चलाया अभियान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर बाराबंकी। साईं पीजी कॉलेज में संचालित हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिन का प्रारंभ स्वयंसेवकों द्वारा ध्वजारोहण लक्ष्य गीत संकल्प गीत योग प्राणायाम आदि से की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रवक्ता यूपी सिंह, के.के वर्मा, दीपक वर्मा, इंदु कुमार, मनीष वर्मा, बी.के सिंह, निधि यादव, डॉ प्रियंका सिंह, राज कुमार के नेतृत्व में चयनित ग्राम जरखा और जरखा पुरवा में वृक्षारोपण, मद्यपान, साक्षरता, स्वच्छता व दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया बौद्धिक सत्र की शुरुआत भी विगत दिनों की तरह सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा अतिथियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करके प्रारंभ किया गया। बौद्धिक सत्र का संचालन अखिलेश प्रताप सिंह ने किया। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि राजनीति व्यक्त को प्रभावित किए बिना नहीं रह सकती। राजनीति में राइट टू वोट और राइट टू ईलेक्ट दोनों आता है। युवा इन दोनों जिम्मेदारी समझें तथा राजनीति के साथ समाज में भी मुख्य भूमिका का निर्वाह करें। प्रतिभा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय देवा के प्रबंधक एके वर्मा ने समाज सेवा ही मानव का परम धर्म बताया समाजसेवा ही होना चाहिए परिवर्तित परिस्थितियों में कार्य कुछ भी करो समाजसेवा का भाव ही प्रमुख होना चाहिए। प्रबंधक साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज विपिन राठौर ने स्वयंसेवकों को सलाह दिया कि वह गुटका सेवन करने वालों को सलाह दें कि वे गुटका सेवन ना करें और कहा कि इसकी शुरुआत तहसील से करें। वहां स्वच्छता अभियान चलाकर उन लोगों को गुटखा से गंदगी ना करके साफ सफाई में सहयोग करने की सलाह दें। इस संगोष्ठी का औपचारिक समापन उदय प्रताप सिंह द्वारा धन्यवाद भाषण से हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण एवं अंजू, अमिता, प्रीति, अम्बुज, उमा, सरिता, सपना, आकाश, आँचल, पल्लवी, तंजीन, फिजा, निदा, निशिता आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर का संचालन सह कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा और दीपक वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!