स्व. कांशीराम ने किया दलितों का राजनीतिक एकीकरण: वसीम आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने मनाई स्व. कांशीराम की जयंती

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। दलितों पिछड़ों के उत्थान व राजनीतिक भागीदारी के लिए स्व. कांशीराम ने अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। एक कुशल और समर्पित राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक के तौर पर उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा। यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने संगठन के सट्टीबाजार स्थित शिविर कार्यालय में स्व. कांशीराम की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होने कहा कि स्व. कांशीराम ने अछूतों और दलितों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए जीवन पर्यान्त कार्य किया। समाज के दबे-कुचले वर्ग के लिए एक ऐसी जमीन तैयार की, जहां पर वे अपनी बात कह सकें और अपने हक के लिए लड़ सके। इस कार्य को करने के लिए उन्होंने कई रास्ते अपनाए पर बहुजन समाज पार्टी की स्थापना इन सब में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कदम था। स्व. कांशीराम ने अपना पूरा जीवन पिछड़े वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए और उन्हें एक मजबूत और संगठित आवाज देने के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन अविवाहित रहकर स्व. कांशीराम ने अपना समग्र जीवन पिछड़े लोगों लड़ाई और उन्हें मजबूत बनाने में समर्पित कर दिया। बताया कि स्व. कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोरापुर में एक रैदासी सिख परिवार में हुआ था। यह एक ऐसा समाज है जिन्होंने अपना धर्म छोड़ कर सिख धर्म अपनाया था। कांशीराम के पिता अल्प शिक्षित थे लेकिन उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि अपने सभी बच्चों को उच्च शिक्षा देंगे। उनकी परवरिश का पूरा असर स्व. कांशीराम के जीवन पर दिखाई दिया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश निरस्त करने के विरोध में संघर्ष किया। इस घटना के बाद उन्होंने पीड़ित समाज के लिए लड़ने का मन बना लिया। उन्होंने संपूर्ण जातिवादी प्रथा और डॉ बी आर अम्बेडकर के कार्यो का गहन अध्ययन किया और दलितों के उद्धार के लिए बहुत प्रयास किए। अपने सामाजिक और राजनैतिक कार्यो के द्वारा कांशी राम ने निचली जाति के लोगो को एक ऐसी बुलंद आवाज दी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस दौरान महमूद चौधरी, इमरान राईन, सईद राईन, ख्वाजा अंसारी, रिजवान राईन आदि लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!