संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौंत, पुलिस ने शव का पंचनामा लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा शव-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर बरेली दिशा में एक व्यक्ति की पूर्णागिर जन शताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध परिस्थितियों में कट कर मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बुधवार को शाम लगभग 4 बजे आसफपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही ट्रेन से कटे व्यक्ति की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, तथा घटना की सूचना चंदौसी रेलवे पुलिस को दी, कुछ ही देर बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त बीरपाल सिंह 40, ग्राम तिगरा, थाना आंवला जिला बरेली के निवासी रूप में की है, लोगो ने बताया कि मृतक आसफपुर में रामबहादुर जाटव के यहा अपनी बहन के घर रिश्तेदारी में आया था, जंगल में सुनसान इलाके में संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर हुईं मौत को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, कुछ लोग हादसा बता रहे हैं, जब कि कुछ आत्म हत्या बता रहे हैं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा होने से अलीगढ़ से बरेली दिशा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आसफपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग एक घंटा खड़ी रही, जिससे बरेली दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा, शव को सील करने के बाद ही ट्रैक खाली हो सका, जिसके कारण ट्रेन लगभग एक घंटा लेट जा सकी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

