निष्ठा प्रशिक्षण समग्र उन्नति का प्रशिक्षण है: वीपी सिंह

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। यह निष्ठा प्रशिक्षण विद्यालय प्रमुखों व अध्यापकों शिक्षा मित्र अनुदेशकों के समग्र उन्नति का प्रशिक्षण है। यह बात ब्लाक संशाधन केन्द्र सिरौलीगौसपुर में चैथे फेरा के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियो को प्रशिक्षित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने कही। उन्होंने ने कहा कि सर्व प्रथम प्रिशिक्षाथी अपने मे सुधार कर कर्तब्य निष्ठ होकर ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को को अच्छी गुणवक्ता युक्त शिक्षा माण्टेसरी स्कूलो की भाॅति प्रदान करके विद्यालय क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करे सकते है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्कूलो की पढाई में निखार लाये छात्र छात्राओं व अभिभावकों के मध्य विश्वास पैदा करे।बीईओ मुकेश कुमार ने निष्ठा प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को लैपटाप प्रोजेक्टर माइक्रोफोन के माध्यम से बतायी जा रही बातों पर अमल करने और विद्यालयों मे साफ सफाई  गुणवक्ता युक्त शिक्षा आदि मे निखार दिखे और बच्चों को दी जा रही शिक्षा का लर्निग आउट कम परीक्षा मे मूल्यांकन से पता चलेगा ।सभी लोग लग्न व निष्ठा के साथ विद्यालयों मे शिक्षा दे और अपने स्कूलों का नाम रौशन करके शासन प्रशासन की मंशा फली भूत करे।एसआरपी अभिषेक सिंह के आरपी बृजेश शुक्ला रश्मि शुक्ला सोनेलाल सन्तोष कुमारी सैनी आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आशुतोष वर्मा रूद्रप्रताप पान्डेय अमित मिश्रा चन्दन शुक्ला महफूज अहमद मुजफ्फर हुसैन रामानंद मनीष कनौजिया सतगुर रावत आदि उपस्थित थे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!