शहवाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर ट्रेक्टर ट्राली ओर बाइक भिड़ंत में तीन बाइक सवार हुए घायल।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। शहवाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर ट्रेक्टर ट्राली और बाइक भिड़ंत में तीन बाइक सवार हुए घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर ।
आज गुरुवार को देर शाम करीब आठ बजे मोo शहवाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर बाजार की ओर से आ रहे बाइक सवारों को बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगते ही बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए गंभीर रूप से घायल तीनों घायलों को घटना स्थल से ही सीधे जिला अस्पताल भेज दिया । घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है । मौका पाकर ट्रेक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया ।तीनों घायल विक्की,अनमोल, गोलू मोo अकबराबाद के बताए जा रहे है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

