होली मिलन में दिखा सौहार्द, कवियों व शायरों ने किया मंत्रमुग्ध
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। विकास भवन कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य व्यंग कवि अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा खान व गौरव वर्मा महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हसीब अहमद, दास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री कुरेश अहमद, सुमन गौतम व अन्य कर्मचारियों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। परिषद की ओर से आमंत्रित शायरों और कवियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे का शुभारंभ मां वीणा पार्वती की वंदना से किया गया जिसे युवा कवि दीपक दिवाकर ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपस में भाईचारा बढ़ता है व हमारी सांझीं संस्कृत को मजबूती मिलती है। डॉक्टर अबरीश कुमार अंबर ने कहा कि ‘हो सकती सबको शक्ति का कायल किया करो, हीरे का पहन बघनख घायल किया करो, कर में तुम्हारे अंबर हथियार आधुनिक अविलंब 112 डायल किया करो।’ साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित मोहम्मद मूसा खान अशांत ने कुछ इस प्रकार अपने दिल की दास्तां बयां की-‘दिल में गम है लबों पे आह नहीं, राहतों कि मुझे तो चाह नहीं। ओज कवि ओ.पी वर्मा ओम ने कहा कि-‘आग नफरत की सदा के लिए शांत कर, प्रेम रसधार पूरे देश में बहाइये, जात पात की दीवारें तोड़ ताड़ कर, अब एकता का शंखनाद जोर से बजाइए।’ अवधी कवि सनत कुमार वर्मा अनाड़ी ने कहा कि-‘हमारे सजना करें किसानी अब बताओ का करी।’ वरिष्ठ शायर सगीर नूरी ने कहा कि-‘तुम्हारे दिल से मिले दिल मेरा दिल तो बात बने फकत के हाथ मिलाने से कुछ नहीं होगा।’ आदर्श बाराबंकी ने कहा कि-‘फेहरिस्त है तवील उन्ही दोस्तों की गुरबत जो मेरी देखकर रास्ते बदल गये। हास्य कवि संदीप अनुरागी ने कहा कि अतना जादा चोटान छोटे सब खाना पानी भूला है। हास्य व्यंग के कवि व संचालक अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने कहा कि-‘जिस दिन हमारे देश की गरीब जनता घास की स्वादिष्ट रोटियां खाएगी, हमारे देश में रोटी की समस्या अपने आप हल हो जाएगी।’ जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सौरभ त्रिपाठी परियोजना अधिकारी डूडा बी.के. मोहन, डीसी मनरेगा एस.पी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्दरेश त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी डॉक्टर के.के सिंह, बाला चतुर्वेदी, टीकाराम पीओ नोएडा, रंजीत सिंह, मंसाराम, चंद्रेश कुमार श्रीवास्तव, संगीता वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, भार्गवी पटेल, विनोद कुमार शर्मा, शादियां परवीन सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में गौरव वर्मा महामंत्री ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

