सेमीफाइनल में लखनऊ से दिल्ली का होगा कड़ा मुकाबला यूपी टीम क्रिकेट लीग से हुई बाहर, 3 रनों से हुई परास्त
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में में गुरूवार खेले गए मैच में अंतिम गेंद पर फैसला हुआ। एनसीआर दिल्ली ने 3 रनो से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को हराकर दर्शको का दिल जीत लिया, साथ ही एनसीआर दिल्ली पूल बी में टॉप पर पहुंच गयी। सेमीफइनल में अब दिल्ली का मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का सामना उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम से होगा। दोनों ही सेमीफइनल अब शनिवार को खेले जायेगे। 16वंे चौधरी आसिफ अली मेमोरियल आल इंडिया क्रिकेट लीग 2023 पूल बी के अंतिम मैच में गुरूवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान अक्षदीप नाथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक समय 11.2 ओवर में 66 रनो पर एनसीआर के तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन यहाँ से विकेट कीपर व बैट्समैन सचिन ने 58 गेंदों पर 75 रन व शानदार फॉर्म में चल रहे अनिकेत सिंह ने 40 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने 82 रनो की महत्वपूर्ण साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। निर्धारित 40 ओवर में एनसीआर दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 223 रनो का स्कोर खड़ा किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाज दिव्यांश ने 3-3 ऋतिक व राहुल, ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ष्उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनष् की मजबूत टीम एक समय आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ती दिख रही थी। मगर उनके स्टार खिलाडी अक्षदीप नाथ एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर 27 रन बनाकर आउट हो गए। यही से ष्एनसीआर दिल्लीष् के खिलाडीयो में उत्साह का संचार हुआ मध्यक्रम के बल्लेबाज दिव्यांश ने 58 रनो की महत्वपूर्ण इनिंग खेली मगर 214 रनो के स्कोर पर जब नमन शर्मा ने उनका विकेट झटका, तो उतार चढाव वाला ये मैच ओर रोमांचकारी हो गया। अंतिम ओवर में 12 व अंतिम गेंद पर जीत के लिए चार रनो की आवश्यकता थी मगर चेतन शर्मा की गेंद पर ऋतिक कोई रन नहीं बना सके। इस प्रकार ष्दिल्ली एनसीआरष् ने ये मैच 3 रनो से जीत लिया। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि चंद्रेश शुक्ल ने दिल्ली के आलराउंडर अनिकेत सिंह को सांझी विरासत मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर अख्तर अजीज खान, तारिक जिलानी, अफाक अली, परवेज अहमद, सैफ मुख्तार, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

