आधार कार्ड बनवाने के लिए दर दर भटक,रहे लोग……..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली डाकघर में बनने वाले आधार कार्ड में नेटवर्क न होने से लोगो को आधार कार्ड बनवाने के लिए दर दर भटकना पड़ता है। राशन कार्ड से लेकर शिक्षा, बैंक सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्यता है। लेकिन डाक घर में नेटवर्क की बाधित होने के कारण काफी दिनों से आधार कार्ड नही बन पा रहे है।
उल्लेखनीय हो कि पढाई एवं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन हो या फिर बैंक खाता खुलवाने की बात हो या फिर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी हो गया है। आधार कार्ड बनाने के लिए क्षेत्र का इकलौता स्थान डाक घर मसौली में सुविधा भी उपलब्ध है परन्तु नेटवर्क के कारण काफी दिनों से बनने का कार्य नही हो रहा है। आधार बनवाने के लिए कस्बे के अलावा ज्योरी, देवकलिया, शहावपुर, रहरामऊ,भयारा, मुजांपुर, नसीरनगर,अनखा, सद्दी पुर सहित काफी दूर दराज से लोग आकर खाली हाथ वापस लौट रहे थे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!