छात्र छात्राओं को महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने परीक्षाफल वितरण करते हुए मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार को दहेजिया स्थित सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने परीक्षाफल वितरण करते हुए मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया। बच्चो को परीक्षा फल एव पुरुस्कार देते हुए महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने कहा कि बच्चे भविष्य निर्माता हैं जिन्हें बेहतर एव उपयोगी शिक्षा दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी लोग मन लगाकर पढ़े जिससे आपके माता पिता के साथ साथ गांव एव समाज का नाम रोशन हो प्रधान प्रतिनिधि ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा एक बालिका के शिक्षित होने पर दो घरों में शिक्षा का दीप जलता है इसलिए बालिकाओं को अवश्य पढाये। संस्था के प्रबन्धक रामनरेश यादव एव प्रधानाचार्य शरद यादव ने बच्चो को आशीर्वाद वचन दिया ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!