आंख की दवा लेने जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। गाँव के ही निकट से गुजरी रेलवे लाइन को पार कर आंख की दवा लेने जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर निवासी लल्लन कनौजिया पुत्र सुंदरलाल की आंख वर्षो से खराब है तथा दूसरी आंख में भी दिक्कत होने के कारण सोमवार की देर शाम करीब 6 बजे रेलवे लाइन पार कर दवा लेने जा रहा था तभी अचानक मालगाड़ी आ गई जिससे लल्लन कनौजिया की दर्दनाक मौत हो गई सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!