बैंक ऑफ बड़ौदा में फसल बीमा करने के बाद बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसानों को नहीं मिला लाभ पीड़ित किसान एसडीएम से मिले

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली बैंक ऑफ बड़ौदा से फसल बीमा कराने के बाद बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान को नहीं मिला लाभ पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है  तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेपल निवासी अवधेश कुमार के अनुसार इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बैंक ऑफ बड़ौदा बिसौली के द्वारा फसल बीमा कराया था जिसकी केसीसी बैंक अकाउंट से दिसम्बर को फसल बीमा की 3054 रुपए की धनराशि काटी गई थी। बीते हफ्ता बारिश अधिक हो जाने पर फसल को नुकसान होने के बाद जब किसान फसल बीमा का लाभ लेने हेतु पहुंचा तो किसान को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिया गया जबकि किसान के खाते से फसल बीमा की धनराशि काटी जा चुकी थी किसान ने उपनिदेशक कृषि सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई इसके बाद पीड़ित मुकेश भदोरिया तहसील अध्यक्ष बिसौली भारतीय किसान यूनियन ने किसानो के साथ पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से फसल बीमा योजना के तहत लाभार्थी किसान लाभ दिलाने हेतु एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!