कोरोना ने अपने क़हर का खाता अमेरिका में भी खोला, एक की हुई मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना के कई मामले सामने आये हैंविश्व के 50 से अधिक देशों में फैल चुके खतरनाक कोरोना वायरस से अमेरिका में पहले व्यक्ति की मौत की खबर सामने आयी है।स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारीयों ने एक बयान जारी कर बताया है कि देश में कोरोना वायरस के और मामले सामने आये हैं और शुक्रवार को दो लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले वर्ष दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया था जिसके बाद से यह विश्व के कई देशों में फैल गया है और धीरे-धीरे महामारी का रूप लेता जा रहा है।
कोरोना से सबसे अधिक जानी व माली तबाही चीन में हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में अब तक इस वाइरस से 2,835 व्यक्ति मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 79251 हो गई है और यह वायरस अब तक विश्व के 50 से अधिक देशों में फैल चुका है

Don`t copy text!