कोरोना ने ख़तरे में डाल दिया हमारी अर्थव्यवस्था कोः मून जेइन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना वायरस ने हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को ख़तरे में डाल दिया है।चीन के बाद संसार के कोरोना वायरस का शिकार बनने वाले दूसरे सबसे बड़े देश दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति का कहना है कि इस वायरस ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़े ख़तरे में डाल दिया है।मून जेइन ने रविवार को दक्षिणी कोरिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में हम एक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।  उनका कहना है कि कोरोना वायरस के कारण पूरा देश हाईअलर्ट पर है।  दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि हम पूरी क्षमता के साथ कोरोना का मुक़ाबला कर रहे हैं।ज्ञात रहे कि दक्षिणी कोरिया में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 3526 हो चुकी है।  वहां पर कोरोना से मरने वालों की संख्या लगभग बीस हो चुकी है।

ट्रम्प की नज़र में कोरोना वायरस का मुद्दा डेमोक्रेट नेताओं की धोखाधड़ी!

ट्रम्प ने कोरोना वायरस के प्रसार के मामले में ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि यह डेमोक्रेट्स की नई धोखाधड़ी है, वह इस तरह की बातें करके मुझे हराना चाहते हैं।अमरीका में कोरोना से ग्रस्त 60 लोगों में से 45 वह हैं जो विदेशी यात्रा पर गए थे ट्रम्प का कहना है कि इन 45 लोगों के अलावा 15 लोगों का कोरोना से ग्रस्त होना चमत्कार है।ट्रम्प को लगता है कि सीएनएन जैसे टीवी चैनल इस मुद्दे को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं जबकि इसकी रोकथाम में उनकी सरकार ने असाधारण प्रयास किए हैं। ट्रम्प का कहना था कि यह वायरस एक दिन चमत्कारिक रूप से ग़ायब हो जाएगा।मगर अमरीकी सांसद ट्रम्प की इस बात से सहमत नहीं है कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस के मामले में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। इस विषय पर कांग्रेस की बैठक हुई तो कई प्रतनिधि सभा के कई सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया है। अमरीकीसांसदों का कहना है कि ट्रम्प सरकार को इस विषय की गंभीरता का एहसास ही नहीं है।नेन्सी पेलोसी ने ट्रम्प सरकार पर तेज़ प्रहार करते हुए कहा कि ट्रम्प को अमरीकी नागरिकों की जान के लिए उत्पन्न होने वाले ख़तरे की कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की जानें ख़तरे में हैं यह राजनीति करने का समय नहीं है।कोरोना के मामले में ट्रम्प के रवैए पर विश्व स्वास्थ्य संघ के विशेष सलाहकार ज़कीएल इमैनुएल ने कहा कि ट्रम्प की प्रतिक्रिया ग़ैर समन्वित है।वाइट हाउस ने कोरोना वायरस के मामले में जानकारियां छिपाना शुरू कर दिया है। वाइट हाउस ने संबंधित विभागों से कहा है कि वह उप राष्ट्रपति माइक पेन्स की अनुमति से ही कोई जानकारी या बयान जारी करें।अमरीका में कोरोना के कारण इसलिए भी चिंता बहुत ज़्यादा है कि 28 मिलियन से अधिक लोग एसे हैं जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है। जबकि बहुत बड़ी संख्या उन लोगों की है जिन्हें बीमा होने के बावजूद पर्याप्त उपचार सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।अमरीकी अधिकारी ऊपरी और दिखावटी शान शौकत पर बहुत ध्यान देते हैं जबकि देश के भीतर अनेक विभागों की हालत जर्जर है।

Don`t copy text!