एसओजी तथा मुजरिया थाना पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से जुआ खेल रहे 11 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार 20 दोपहिया वाहन 11 मोबाइल ₹214250 की नकदी बरामद चार जुआरी फरार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देश पर एसओजी टीम तथा मुजरिया थाना टीम के संयुक्त प्रयासों से ग्राम हरसिंहपुर के जंगल में बेखौफ होकर जुआ खेल रहे जुआरियों के फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को मौके से ही गिरफ्तार तथा उनके पास से ₹214250 नकद 11 मोबाइल अट्ठारह दो पहिया वाहन ताश की गड्डी इत्यादि सामान बरामद कर लिया जबकि चार जुआरी मौका देखकर भागने में सफल हो गए I मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह को मुख्य द्वारा सूचना मिली थाना मुजरिया क्षेत्र में हरसिंहपुर ग्राम के जंगल में वन विभाग के पेड़ के नीचे दूरदराज से आए हुए भारी तादाद में लोग जुआ खेल रहे हैं जिस पर एसओजी टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने शाम 6:30 बजे के लगभग हरसिंहपुर ग्राम की जंगल की घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे नरेश पाल ठाकुर पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम बितरोई थाना मुजरिया धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र अनार सिंह ग्राम सामंती नगला थाना उझानी सोनू पुत्र कंचन सिंह निवासी मोहल्ला बदरिया निकट मस्जिद कस्बा सोरों जनपद कासगंज शिव प्रकाश जाटव पुत्र नत्थू राम पहली पुलिया थाना कोतवाली कासगंज समद प्रकाश पुत्र गरीबदास निवासी नगला लहरिया थाना कासगंज शकील अहमद पठान पुत्र इकरार अहमद निवासी मोहल्ला गंदा कासगंज सुरेश चंद यादव पुत्र रामसिंह निवासी भूतेश्वर निकट चौधरी देवेंद्र की कोठी कासगंज फिदा हुसैन अंसारी पुत्र अब्दुल ई निवासी ग्राम रायपुर थाना उझानी जनपद बदायूं देव सिंह जाटव पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम बिजौली थाना कासगंज मोर सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम बितरोई थाना मुजरिया जनपद बदायूं धनपाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना सोरों जनपद कासगंज को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इनके पास से दो लाख 14 हजार 250 रुपए की नगदी दो स्कूटी 16 दोपहिया वाहन 11 मोबाइल के अलावा ताश की गड्डी एवं अन्य सामान मौके से बरामद कर लिया जबकि मौके से ही मोबाइल नंबर 790 6834 4 4 के स्वामी सोनू ठाकुर निवासी कासगंज सतवीर निवासी उझानी मुन्ने खां निवासी सहसवान फरार होने पर उनके विरुद्ध भी थाना मुजरिया में अपराध पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार किए गए 11 जुआरियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया तथा जुआरियों से बरामद सामान नगदी सील कर दी है पुलिस फरार हुए जुआरियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है I
जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम के प्रभारी थाना प्रभारी मुजरिया राजेश कौशिक उप निरीक्षक उपदेश कुमार सतवीर सिंह आरक्षी धर्मेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

