बाराबंकी। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत बंकी अध्यक्ष पद की सीट महिला होने के बाद भगवान महावीर स्वामी की जयंती के शुभ अवसर पर महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील कुमार मौर्य की पत्नी शैल कुमारी मौर्य को सैकड़ों महिलाओं ने फूल माला पहनाकर आगामी चुनाव में सफल होने का आशीर्वाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत शैल कुमारी मौर्य ने कहा कि हम सभी लोग भाजपा के उम्मीदवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पार्टी जिसको भी उम्मीदवार घोषित करेगी उसको जिताने में कोई कोर कसर छोड़ी नहीं जाएगी। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

