समूहों के माध्यम से महिलाओं को मिल रहा रोजगार: सतीष षर्मा टीएचआर प्लांट का राज्यमंत्री ने किया षुभारम्भ

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ब्लॉक पूरेडलई अंतर्गत ग्राम सराही में समूह की सदस्यों द्वारा एन आर एल एम के अंतर्गत टीएचआर प्लांट का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिसका उद्घाटन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, डिप्टी कमिश्नर बीके मोहन, खंण्ड विकास अधिकारी पूरेडलई ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, जिला मिशन प्रबंधक विशाल कुमार तिवारी, ब्लॉक मिशन मैनेजर अभिजीत श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। राज्यमंत्री द्वारा प्लांट का निरीक्षण एवं समूह की दीदियों से उत्पादन के बारे में चर्चा भी की गई। महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए एक करोड़ 54 लाख 80 हज़ार का आर एफ और सीआईएफ, सी सी एल फण्ड का भी वितरण विकास खण्ड पूरेडलई के समूहो को किया गया। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों को हटाकर यह जिम्मेदारी समूह की महिलाओ को दी जा रही है। जिससे लाभार्थियों को शुद्ध एवम ताजे पुष्टाहार की प्राप्ति होगी। जिससे हमारी समूह की दीदियां आजीविका का अर्जन भी कर सकेंगी। पूरेडलई स्थित के टी०एच० आर० प्लांट से विकास खण्ड पूरेडलई एवं दरियाबाद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार उपलब्ध करवाया जाएगा।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!