अवशेष कृषि यन्त्रों को अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु बुकिंग 06 अप्रैल से शुरू

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने समस्त किसानों को अवगत कराया है कि कृषि निदेशालय, उ0प्र0 (अभि0 अनुभाग) कृषि भवन लखनऊ के पत्र द्वारा प्रमोशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्डयू (सी0आर0एम0) योजनान्तर्गत गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवशेष कृषि यन्त्रों को अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु बुकिंग दिनांक 06.04.2023 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से विभागीय वेवसाइट www.upagricultre.com के माध्यम से प्रारम्भ की जायेगी। जनपद के इच्छुक कृषक टोकन बुक कर योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों द्वारा पोर्टल पर यंत्रों का चयन करने के उपरान्त टोकन जनरेट करने के 7 दिवस के अन्दर टोकन धनराशि जमा करनी होगी एवं कृषि यंत्र क्रय कर बिल अपलोड करने की समय सीमा 30 दिवस की होगीं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!