नोडल अधिकारी विशेष सचिव अशोक कुमार ने गांव स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नोडल अधिकारी विशेष सचिव अशोक कुमार ने गांव हतसा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को गोवंश संरक्षण के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छुट्टा गोवंश हर हालत में गौशालाओं में होना चाहिए। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने गौशालाओं में गोवंश के रहने, पौष्टिक चारा इत्यादि की व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी। इस दौरान बीडीओ मुनब्बर खान, सीवीओ केके त्यागी, प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

