समाजसेविका सुधा वर्मा ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत पांच दिवसीय स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर समापन समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधक सुधा रानी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान बरदरी की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात डीएलएड प्रशिक्षुओ के द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षकों के द्वारा मुख्य अतिथि को स्कार्फ अलंकृत कर स्काउट परिवार का सदस्य बनाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्काउट गाइड टेंट का निरीक्षण किया गया। बिना पात्र के भोजन निर्माण का अवलोकन किया। समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए सामूहिक भोज आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं प्रबंधक सुधा वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ बृजेश सिंह कार्यालय अधीक्षक अनुपम जयसवाल लल्लू वर्मा आंनद जयसवाल डॉ धीरज पाठक डॉ प्रतिभा डॉ करूणेश यादव अंशु वर्मा सुमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!