अनुसूचित वर्ग की महिलाओं संग किया अन्न सहभोज भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया समरसता सप्ताह

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय एवम् प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामाजिक समरसता सप्ताह मनाया।सोमवार को शहर के बाल्मिकी नगर पार्क में अनुसूचित वर्ग की महिलाओं संग अन्न सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की हैं।उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, समर्थ योजना सहित महिलाओं को समर्पित तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि भाजपा ने भारतीय इतिहास में पहली बार अनुसूचित जन जाति वर्ग की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वाेच्च पद पर बैठाया। उन्होंने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को मंत्री बनाए जाने का जिक्र करते हुए भाजपा को नारी सशक्तिकरण का सच्चा हिमायती बताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर उर्मिला रावत, प्रमिला रावत, जिला उपाध्यक्ष रचना उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका पाठक, हर्षिका रस्तोगी, गुंजन शर्मा, सृष्टि शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, सुमनलता पांडे, संजू बाजपेई, प्रेम, सुनील मिश्रा, महेंद्र, पवनेन्द्र, पवन सहित काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!