बंकी रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज या अंडर पास: भाकियू

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

बाराबंकी। बंकी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य संगठनों ने रेल मंत्री,  भारत सरकार को स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन बाराबंकी के माध्यम से पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में भाकियू (हरपाल गुट), भा०कि०यू (लोक शक्ति) ने रेलमंत्री से विभिन्न मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बंकी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास या ओवर ब्रिज ना होने के कारण बंकी व आसपास के गांवो की लाखों आबादी प्रभावित है। जिसमें छात्रों, मरीजों, व्यापारियों, नौकरी पेशा, मजदूरों, किसानों, फेरी वालों लोगों को आवगमन में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विशेषकर मरीजों की एंबुलेंस व अन्य संसाधन जिससे मरीज जाते है, उनकी जान पर बन आती है। ऐसे में बंकी रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज या अंडरपास की मांग जनहित है। इसके अलावा बाराबंकी रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे टाटा-अमृतसर, गरीब नवाज एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का अमृतसर गरीब रथ, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़, कामाख्या उदयपुर, गुवाहाटी जम्मू तवी, भागलपुर, जम्मू तवी, मुजफरपुर नई दिल्ली, भगत की कोठी कामाख्या, गांधीग्राम कामाख्या ओखा, पटना मथुरा, पटना इंदौर, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर सीएसएमटी, गुजरती हैं, जिन ट्रेनों का स्अेशन पर ठहराव न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बाराबंकी से कानपुर तक बंद पड़ी मेमो ट्रेन को पुनः चलाया जाए।  शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

 

Don`t copy text!