विकास करने का वादा कर लोगों से मांगा आशीर्वाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा की संभावित प्रत्याशी शीला सिंह ने किया जनसम्पर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा की संभावित प्रत्याशी शीला सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका के विकास के लिए कृत संकल्पित है। विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में हूं। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जनता ने बिठाया उसकी तरह नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए लोग हमें आशीर्वाद दें। अवसर मिला तो शहर की तस्वीर बदलने का प्रयास करूंगी। उन्होंने पूरी ईमानदारी से जनसेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है। आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास योजना को धरातल पर उतारने का कार्य करूंगी। इस दौरान श्रीमती शाीला सिंह वर्मा ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कोठी डीह, जगनेहटा, उज्जवल नगर में डोर टू डोर जनसम्पर्क करके समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क में मुख्य रूप से रीता वर्मा, गीता वर्मा, आरती, सुमन, अंजू वर्मा, मुलायम सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, छोटू यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अजय वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, मुनेश्वर वर्मा, रितेश, शुभम, रिशु वर्मा, लालजी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

