विश्व होम्योपैथी दिवस पर याद किए गए डॉ सैम्युल हैनीमैन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को होम्योपैथी के जनक डॉ सैम्युल हैनीमैन की जयंती प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन बाराबंकी अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में नागेश्वरनाथ परिसर (चेरिटेबल क्लीनिक हाल) में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा जगत में गरीबों सहित सभी के लिये एक शुलभ चिकित्सा पद्धित है। होम्योपैथी में अनुसंधान की परम आवश्कता है। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवनन्दन यादव ने होम्योपैथी जनक डॉ सैम्युल हैनिमैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ हैनिमैन वास्तव में एक सन्त थे। उन्होंने होम्योपैथी की खोज की जिससे आज विश्वभर में होमोपैथी चिकित्सा अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। होम्योपैथी चिकित्सा द्वारा मानसिक रोगों, बाल रोंगो, स्त्री रोगों सहित सम्पूर्ण शरीर को स्वास्थ्य रखने की पूर्ण क्षमता रखती है। यह पद्धति विश्वभर में शुलभ चिकित्सा पद्धति है।उन्होंने कहा कि होम्योपैथी भौतिक विज्ञान न होकर आध्यात्मिक विज्ञान है। होम्योपैथी में दवाईयों की शोध मानव शरीर पर की जाती है न कि जानवरों पर इसलिए होम्योपैथी में शरीर के साथ साथ मानसिक लक्षणों को अधिक महत्व दिया जाता है। डॉ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि होम्योपैथी में औषधि की स्थूलता नहीं उसकी शक्ति काम करती है। डॉ फुरकान अहमद ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ हैनिमैन चिकित्सा जगत के अनुभवी सन्त थे। इस मौके पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सचिव डॉ सईदुर रहमान, उपाध्यक्ष डॉ महावीर जैन, कोषाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश रावत, डॉ प्रवीन वर्मा, डॉ सौरभ कुशवाहा सहित अन्यगणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!