पटरंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट

एटीएम काटकर चोरी करने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर स्थित हाइवे के किनारे बैंक आफ बड़ौदा एटीएम में विगत दिनों अज्ञात चोरों ने एटीएम काटकर चोरी करने का प्रयास किया था।लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते चोर भागने में कामयाब रहे।पटरंगा पुलिस ने इस गंभीर मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो को तलाशने में जुट गई।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखी बिना नंबर की सफेद रंग की कार के आधार पर टोल प्लाजा पर गहनता से जांच की तो उसी रंग की गाड़ी में दूसरे नंबर से टोल को पार किया था।उस नम्बर से गाड़ी मालिक को ट्रेस किया गया।सर्विलांस टीम ने संदिग्धों के  लोकेशन पर नजर रखना शुरू कर दिया।टीम लगातार हरियाणा व दिल्ली में काम कर रही थी।एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अशरफपुर गंगरेला गांव के समीप हाइवे पर हरियाणा नंबर की सफेद कार खड़ी है।सूचना पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह,एसआई अभिषेक त्रिपाठी मय दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर कार में सवार दो लोगो को पकड़ लिया।पूछताछ से दोनों ने अपना नाम आदिल पुत्र खुर्शीद निवासी अधरौला थाना हथीन जनपद पलवल हरियाणा तथा आमिर खान पुत्र सराफत अली निवासी मोदरबंद एक्सटेंसन थाना बदरपुर नई दिल्ली बताया।तलाशी लेने पर इनके पास से कार सहित दो फोन व् 990/- रुपया नगद,गैस कटर आदि बरामद हुआ है।जिनके विरुद्ध पटरंगा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Don`t copy text!