जुआ खेलते हुए 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 बाराबंकी थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 02.03.2020 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री अमर सिंह के नेतृत्व में थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा ओहरपुर मन्दिर के पास से ताश के 52 पत्ते से जीत हार की बाजी लगाते हुये अभियुक्तगण 1. सहदेव पुत्र रामसुमिरन, 2. राजेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासीगण ओहरपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, माल फड़ 250/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 30/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण– 1. सहदेव पुत्र रामसुमिरन निवासी ओहरपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।2. राजेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ओहरपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

 

पुलिस टीम:-
1- हे0का0 शिवकुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2- का0 शिवपाल, का0 आलोक तिवारी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!