श्रीलंका में संसद भंग करने के लिए इसकी अवधि कम से कम साढ़े चार साल तक पूरी होना आवश्यक है।हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सोमवार रात बारह बजे निर्धारित समय से लगभग छह महीना पहले संसद भंग करते हुए 25 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव कराने और 14 मई को नयी संसद की बैठक बुलाने की घोषणा की है जबकि चुनाव के लिए प्रत्याशी 12 से 19 मार्च के बीच नामांकन पत्र दाख़िल करा सकते हैं।ज्ञात रहे कि वर्तमान संसद पहली सितम्बर 2015 में बनी थी। चुनाव होने तक देश में प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार काम करती रहेगी।
Related Posts

