घर के सामने से गुजर रहे हमलावरों को टोकने पर युवक को मारा चाकू, हमलावर फरार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं| मोहल्ला खंडसारी में कल बुधवार देर शाम घर के सामने से गुजर रहे युवकों को टोकने पर हमलावरों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी में मोहम्मद मियां के घर के सामने से मोहल्ले के ही रहने वाले हैदर, उसका भाई अली और दोस्त सज्जाद गुजर रहे थे। मोहम्मद मियां ने हैदर को टोका तो हैदर, उसका भाई और साथी हमलावर हो गए। उन्होंने मोहम्मद मियां की पिटाई करते हुए चाकू मार दिया।

आरोपियों की तलाश में दी दबिश:- चाकू लगने से मोहम्मद मियां घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रातभर उनकी तलाश की गई।
इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब पांच माह पहले विवाद हो गया था। इसी के चलते युवक को चाकू मारा गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!