फतेहपुर, बाराबंकी। फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ही इकाइयों ने आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जन जागरूकता रैली निकालकर पहले मतदान, फिर जलपान, बच्चा बच्चा करे पुकार-वोट डालना आपका अधिकार, लोकतन्त्र का रखे मान आदि नारों से नगरीय वातावरण को गुंजायमान किया गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 सीमा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली महाविद्यालय से आरम्भ होकर तहसील परिसर से होते हुए, संकटा देवी के मन्दिर के आस-पास के क्षेत्रों से गुज़रते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह व डॉ0 ज़ेबा खान सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

