वार्ड सदस्य के लिए दो वार्डों में सीधा मुकाबला, जबकि वार्ड 16 शाहबजपुर से सर्वाधिक 8 प्रत्याशी मैदान में।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर पालिका परिषद सहसवान नगर निकाय चुनाव के लिए नगर के 24 वार्डों में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए दो वार्डों में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि सर्वाधिक सदस्य पद के प्रत्याशी वार्ड एक में 11 प्रत्याशियों के मध्य संघर्ष होगा।
ज्ञात रहे कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद के लिए 11 मई को मतदान होगा मतदान से पूर्व 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सदस्य प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 27 मई को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
सहसवान नगर निकाय चुनाव के लिए सदस्य पद के रूप में वार्ड 19 शहबाजपुर में नासिर पुत्र अल्लन तथा शमशुल इस्लाम पुत्र जहीरूद्दीन के बीच सीधा मुकाबला होगा वही वार्ड 12 नवादा गोपालगंज में शाहीन बेगम पत्नी जुल्फिकार रेशमा पत्नी शादाब के मध्य आमने-सामने दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला होगा जबकि वार्ड सोलह मोहल्ला शहबाजपुर सर्वाधिक आठ प्रत्याशी जिसमें कहकशा हलीम नसरीन पत्नी रफी राज पति पत्नी श्यामलाल नूर सबा पत्नी कलीम सलमा पत्नी छुन्न रुखसाना बेगम पत्नी रियाज अहमद चमेली पत्नी ख्यालीराम तारावती उर्फ सत्यवती पत्नी रामदीन चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!