दुनिया के 80 देशों में कोरोना का क़हर, अरब देशों में भी भारी तबाही

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

पश्चिमी एशिया के आठ अरब देशों में कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के आठ अरब देशों कुवैत, बहरैन, इराक़, लेबनान, अलजजीरिया, मिस्र और संयुक्त अरब इमारात के स्वास्थ्य मंत्रालयों ने बताया है कि इन देशों में 128 से अधिक लोगों कोरोना वायरस में संक्रमित पाए गये हैं।
क़तर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस में ग्रस्त लोगों की संख्या 46 से बढ़ गयी है जबकि बहरैन में कोरोना वायरस में ग्रस्त लोगों की संख्या 41 से अधिक बताई गयी है।
इराक़ में अब तक 11 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गयी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि तीन नये केस सामने आने के बाद नये कोरोना वायरस में ग्रस्त होने वालों की संख्या 10 हो गयी है।
संयुक्त अरब इमारात में अब तक 14 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गये हैं जबकि मिस्र में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। इससे पहले सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 244 लोगों के कोरोना में ग्रस्त होने की सूचना दी जबकि रियाज़ सरकार सही आंकड़े बताने से बच रही है।  ज्ञात रहे कि अब तक दुनिया के 76 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है।

Don`t copy text!