बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक अधिकारीगणों को भावभीनी विदाई दी गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए अपर सिविल जज जूनियर डिविजन शिवम वशिष्ठ ने कहा कि बार और बेंच दोनों न्याय प्रक्रिया के महत्वपूर्ण धूरी है। दोनों के बेहतर तालमेल से ही वादकारी को शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होता है। वादकारी को शीघ्र न्याय दिलाने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सिविल जज जूनियर डिविजन प्रवीण गौतम ने कहा कि वादकारी को शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त हो। इसके लिए बार और बेंच बीच मधुर संबंध होना बहुत जरूरी है। इससे पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सिंह यादव और महासचिव सत्यवान सिंह यादव ने सिविल जज जूनियर डिविजन प्रवीण गौतम और अपर सिविल जज जूनियर डिविजन शिवम वशिष्ठ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहना कर विदा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह यादव, अनेकपाल सिंह, जावेद एहसन, सरफराज नवेद, रविंद्र नारायण, सक्सेना मजाहिर अली, सनी मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, आदि ने अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महावीर सिंह यादव सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन अतर सिंह शाक्य एडवोकेट ने किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

