नामांकन प्रक्रिया के नामांकन वापसी के अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी सहित छह लोगों ने नामांकन पत्र वापस लिए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए 11 मई को होने वाले मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के नामांकन वापसी के अंतिम दिन बसपा पार्टी प्रत्याशी सहित 6 लोगों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए अब मैदान में भाजपा आप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी सहित 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे I
ज्ञात रहे सहसवान नगर पालिका परिषद के लिए 11 मई को होने वाले अध्यक्ष एवं सभासद पदों के प्रत्याशियों के चुनाव के लिए मतदान होगा I नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में अनुज महेश्वरी पुत्र उमेश कांत महेश्वरी आप पार्टी प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर प्यारे मियां. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अजहर अली तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन पूर्व पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां हाशमी बेगम पत्नी चंगेज खान बासित हुसैन बासुदेव पुत्र नौबत राम रामचरण पुत्र हरिराम नेहा महेश्वरी पत्नी अनुज महेश्वरी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे जबकि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र वापस लेने वालों में पूर्व अधिशासी अधिकारी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी युसूफ अली पुत्र याकूब अली निवासी मोहल्ला शाहबाजपुर शाहीन पत्नी युसूफ अली उर्फ मुन्नू मियां कोठी मोहल्ला काजी शाहीन बासित पत्नी बासित अली मोहल्ला हरना तकिया राकेश कुमार महेश्वरी पुत्र विद्या नंदन महेश्वरी मोहल्ला काजी सपा नगर अध्यक्ष शोएब नकवी मोहल्ला काजी ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए I नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के लिए अब दो महिलाएं सहित 11 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोकेंगे I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!