नगर निकाय वार्ड सदस्य के रूप में वार्ड 18 से शहाबुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित समर्थकों में खुशी की लहर फूल मालाएं पहनाकर शहाबुद्दीन का किया भव्य स्वागत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर निकाय चुनाव में नगर के वार्ड 18 अनारक्षित मोहल्ला मिर्धा टोला में सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले चार नामांकन पत्र वापस लेने से वार्ड सदस्य के रूप में शहाबुद्दीन पुत्र बख्तियार उद्दीन निर्विरोध निर्वाचित चुने गए शहाबुद्दीन के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य चुने जाने पर उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया I

ज्ञात रहे नगर पालिका परिषद के 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मध्य नजर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए सदस्य पद के लिए वार्ड 18 अनारक्षित मोहल्ला मिर्धा टोला से शहाबुद्दीन पुत्र बख्तियार उद्दीन फजल उद्दीन शादाब बेगम अच्छी बी पूर्व पालिका सभासद निहाल उद्दीन द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए नाम वापसी के अंतिम दिन सदस्य पद के लिए दाखिल करने वाले फजल उद्दीन शादाब बेगम अच्छी बी पूर्व सभासद निहाल उद्दीन द्वारा अपने अपने नामांकन पत्र वापस लेने के उपरांत वार्ड 18 से सदस्य पद के रूप में एकमात्र नामांकन पत्र शहाबुद्दीन का रह जाने से उनके वार्ड अट्ठारह मोहल्ला मिर्धा टोला से निर्विरोध निर्वाचित चुने जाने का रास्ता साफ हो गया I शहाबुद्दीन को वार्ड 18 का निर्विरोध सभासद चुने जाने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं के हार पहनाते हुए भव्य स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया I इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन शाहिद खान पूर्व पालिका सदस्य निहाल उद्दीन जावेद फैसल सलाउद्दीन सरताज जमालुद्दीन अली चौधरी फखरुद्दीन अबू तलब शोएब चौधरी बदरुद्दीन दानिश चौधरी अबू अरहम सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता चौधरी फार्म हाउस पर एकत्रित थे I वार्ड 18 से निर्विरोध निर्वाचित शहाबुद्दीन को सभासद चुने जाने के उपरांत नवनिर्वाचित शहाबुद्दीन सभासद ने कहा क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे उन्होंने इस मौके पर वार्ड की जनता को अस्वस्थ किया की जनसेवा के लिए उनके दरबार हमेशा खुले हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

