अनियंत्रित कार पलटी, छह घायल, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। हाईवे पर दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शाम करीब चार बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर हुआ। बदायूं की ओर से आ रही इको कार डीपी डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे में मुहल्ला जहांगीराबाद निवासी द्रोपा, नसरुल्लागंज निवासी आरिफ, मुहल्ला अकबराबाद निवासी रनपाल सिंह, गांव जरीफपुर गढ़िया निवासी संतोष, नेत्रपाल और गांव रसूलपुर बेला निवासी रमेश घायल हो गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!