नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दौर में बृहस्पतिवार को नाम वापसी को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दौर में वृहस्पतिवार को नाम वापसी को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। तमाम अफवाहों का बाजार गर्म रहा। तहसील परिसर में सुबह से एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने की अफवाह उड़ती रही। नगरपालिका बिसौली से अध्यक्ष पद का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। सभी नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाईश करते नजर आएंगे। वहीं सदस्य पद के पांच पर्चे वापस हुए हैं। वजीरगंज नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर शालू और ममता ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सदस्य पद के सात पर्चे वापस हुए। कुल 65 मैम्बर प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। मुड़िया से चेयरमैन पद पर पुष्पा देवी और दीपक कुमार ने पर्चा वापस ले लिया। यहां सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सैदपुर से अध्यक्ष पद पर आयशा बेगम, अमीना बेगम और तौफीक खां ने नामांकन वापस ले लिया। यहां अब आठ प्रत्याशी जोर आजमाईश करते नजर आएंगे। सदस्य पद पर दो पर्चे वापस हुए। कुल 43 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इधर फैजगंज नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर पांच पर्चे वापस हुए। यहां अब आठ प्रत्याशी मैदान में होंगे। सदस्य पद पर दो पर्चे वापस होने से कुल 33 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!