सहसवान नगर निकाय चुनाव: सपा नगर अध्यक्ष शोएब नकवी का हाजी नूरुद्दीन को खुला समर्थन
मुकीम अहमद अंसारी
जनता की है यही पुकार हाजी नूरुद्दीन अबकी बार: शोएब नकवी
सहसवान । आज समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शोएब नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह कहा कि नगर निकाय चुनाव में मैं अपना खुला समर्थन हाजी नूरुद्दीन को देता हूं। 14/03/2023 को समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष शोएब नकवी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया था। अब चूकी हाजी नूरुद्दीन सपा के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता है लिहाजा शोएब नकवी ने समाज पार्टी के एक चेहरे पर वोट डालने की अपील करते हुए अपना समर्थन हाजी नूरुद्दीन को दिया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हाजी नूरुद्दीन ने समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष शोएब नकवी का स्वागत करते हुए कहा कि नगर की जनता मेरे चेयरमैन कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर वोट करे। हाजी नूरुद्दीन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैंने हमेशा सहसवान की गंगा जमुनी तहजीब का इस्तकबाल किया है, मैं सहसवान में सिर्फ विकास की राजनीति करना चाहता हूं। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा यह एक इमोशनल कार्ड खेला जा रहा है जिसके जरिए लोगों से धर्म के नाम पर वोट लिया जा सके सहसवान की जनता कभी भी इस प्रकार के लोगों के बहकावे में ना आए और विकास के नाम पर अपना वोट दें हाजी नूरुद्दीन ने पिछले 5 साल में जो विकास कार्य किए हैं उसके लिए जनता को दोबारा हाजी नूरुद्दीन को अध्यक्ष बना कर उसी विकास के मार्ग को पुनः खोलना चाहिए
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

