जनता का मुझे मिल रहा भरपूर समर्थन: रिंकी सिंह बंकी में समर्थंको ने निकाली बाइक रैली

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में निर्दलीय प्रत्याषी रिंकी सिंह के समर्थकों ने पूरे नगर में बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया। बाइक रैली नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए रोहित सिंह के आवास पर समाप्त हुई। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष पद के लिए रिंकी सिंह पत्नी रोहित सिंह ने निर्दलीय प्रत्याषी के रुप में अपना नामांकन पत्र भरा था। चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद से रिंकी सिंह के समर्थकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर को शासन की अनुमति के बाद रिंकी सिंह के समर्थकों ने बाइक रैली निकाली प्रमुख कस्बे से होते हुए रैली नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरकर रोहित सिंह के आवास पर समाप्त हुई। रैली के दौरान रिंकी के समर्थक हाथ जोड़कर मतदाताओं से रिंकी सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष प्रत्याषी रिंकी सिंह ने कहा कि नगर पंचायत बंकी के लोगांे का मुझे भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। नगर की जनता के सहयोग से इस बार हम चुनाव में बाजी मारेंगे। रैली में मुख्य रुप से श्याम सिंह, अभिषेक गुप्ता, ज्ञानेन्द्र आर्या, सूरज सिंह, शुभाकर सिंह, शीतल यादव, शोभा राम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!