बार एसोसिएशन के भवन में नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बार एसोसिएशन के भवन में नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अधिवक्ताओं ने नवागंतुक सिविल जज जूनियर डिविजन अभिषेक कुमार व अपर सिविल जज जूनियर डिविजन दिव्य प्रताप सिंह निवेश का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सिविल जज जूनियर डिविजन अभिषेक कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वादकारी को शीघ्र सस्ता सुलभ न्याय मिले इसके लिए उन्होंने अधिवक्ताओं से भी सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बार और बेंच का तालमेल बहुत जरूरी है।
अपर सिविल जज जूनियर डिविजन दिव्य प्रताप सिंह निवेश ने कहा कि अदालत में न्यायिक कार्य करने में अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी उनका प्रयास रहेगा कि जितना जल्दी हो सके विधि सम्मत वादकारी को न्याय मिले। बार और बेंच एक दूसरे के कोटिपूरक है बिना बार के सहयोग के बेंच अधूरी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव, अनेक पाल सिंह, श्याम कुमार गुप्ता, श्याम बाबू सक्सेना, रविंद्र नारायण सक्सेना, सरफराज अली नवेद, धर्मेंद्र यादव, सनी मिश्रा, महासचिव सत्यवान सिंह यादव, आदि ने अपने अपने विचार रखे। और अदालतों में अधिवक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं से नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया। अंत में अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बार का पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा सभी अधिवक्तागण की ओर से दिया। कार्यक्रम का संचालन अतर सिंह शाक्य एडवोकेट ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

