दावत खाने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल- जिला चिकित्सालय रेफर

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर जरीफनगर से चंदनपुर रिश्तेदारी में बाइक से दावत खाने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया दोनों घायलों को तत्काल सीएससी सहसवान ले जाया गया गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक भागने में सफल हो गयाI
जानकारी के अनुसार बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित ग्राम चंदनपुर में थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नाधा निवासी 55 वर्ष चंद्रकेश पुत्र प्यारेलाल तथा 45 वर्ष राधेलाल पुत्र साहब सिंह बाइक से जरीफनगर होते हुए ग्राम चंदनपुर रिश्तेदारी में दावत खाने आ रहे थे कि जैसे ही वह ग्राम चंदनपुर के यात्रीशैड पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मारकर उस पर सवार दोनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया ग्रामीणों ने दोनों घायलों को चार वास्ते सीएचसी सहसवान भेजा जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही हैI

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!